
Srinagar: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया है. आतंकियों ने रविवार शाम कुलगाम के वनपोह इलाके में तीन बिहारी मजदूरों को गोली मारी जिनमें दो की मौत हो गयी जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान जोगिंदर ऋषिदेव और राजा ऋषिदेव के रूप में हुई है. वहीं घायल मजदूर का नाम चुनचुन ऋषिदेव है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.
इसे भी पढ़ें : वयस्क बेटे की शिक्षा खर्च से मुक्त नहीं हो सकता पिताः दिल्ली हाई कोर्ट
वारदात शाम करीब 6 बजे हुई है. तीनों मजदूर बिहार के निवासी हैं, जो यहां स्लैब फिटिंग का काम करते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन हमलावरों ने मकान में घुसकर मजदूरों पर फायरिंग की और फरार हो गये.
हादसे में घायल दो मजदूरों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया. इसके अलावा एक को गंभीर हालत में कुलगाम के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी को भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें : आदिवासी कुड़मी समाज ने यूपीएससी की परीक्षा में 446वां रैंक लगाने वाले विकास महतो को किया सम्मानित




