JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand News: ग्राम पंचायतों में 99.45 प्रतिशत योजनाओं को मिली स्वीकृति

Ranchi: झारखंड की ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 99.45 प्रतिशत प्लान स्वीकृत कर दिया गया है. पंचायती राज विभाग के पोर्टल पर भी इसे अपलोड कर दिया गया है. 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों के अंतिम छोर तक संस्थागत स्तर पर विकास किया जा रहा है. ग्रामसभा की बैठकें करके योजनाएं स्वीकृत करायी गयी है. राज्य के 4351 ग्राम पंचायतों में से 4327 ग्राम पंचायत में जीपीडीपी प्लान अप्रुव किया गया है. वहीं, 263 प्रखंड पंचायत में से 262 में ब्लॉक प्रोजेक्ट डेवलपमेंट प्लान भी स्वीकृत कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःBig News:  वित्त वर्ष 2020-21 में Jharkhand  के एक भी जिला परिषद ने खर्च नहीं की राशि

यानि इस वित्त वर्ष 2021-22 में अब जाकर योजनाओं पर काम प्रारंभ हो सकेगा. पंचायती राज विभाग ने सिमडेगा,रामगढ़,गिरिडीह व गोड्डा जिले को शेष बचे प्लान भी स्वीकृत करने का निर्देश दिया है. इन जिलों में 100  प्रतिशत से कम योजना अभी स्वीकृत हुई है. सड़क,सोलर लाइट, सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण की योजनाएं स्वीकृत करायी गयी है. ग्राम पंचायतों को कहा गया है कि अविलंब सारी प्रक्रिया पूरी करके गांवों के विकास के काम प्रारंभ करायें.

 

Related Articles

Back to top button