
Giridih. गिरिडीह के सरिया थाना इलाके के अंबाडीह गांव में गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों के दल ने दो लोगों को कुचल कर मार दिया. गांव के सिकंदर रविदास की मौत जहा मौके पर हो गई, वहीं रोहित रविदास की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान देर रात को हो गयी. जानकारी के अनुशार गुरुवार की देर शाम हाथियों का दल अचनाक अंबाडीह गांव में घुस गया. इस दौरान एक हाथी दल से बिछड़ने के बाद गांव के सिकंदर को सूंढ़ में उठा लिया और फिर पैरों से कुचल दिया. रोहित को भी हाथियों ने कुचल डाला. ग्रामीणों और परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान हो गया. बताया जा रहा है जंगली हाथियों का दल अचनाक गांव में घुसा. हाथियों के चिल्लाने की आवाज सुन कर ग्रामीणों की नींद टूटी. आजसू नेता अनूप पांडेय ने घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी है. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे.




