JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

शर्मनाक : तमाड़ में महानवमी पर बलि चढ़ाने के लिए निर्दोष के गले को चाकू से काटा, अस्पताल लाने के क्रम में मौत

Ranchi :  राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में आज महानवमी के अवसर पर जिंदा व्यक्ति की बलि चढ़ाने का प्रयास किया गयी. इस प्रयास में तरुण नाम के व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

इसे भी पढ़ेंः केंद्रीय कोयला मंत्री पहुंचे चतरा, लोगों ने की शिकायत- जमीन लेने के 20-25 सालों बाद भी CCL ने नहीं शुरू की माइनिंग  

यह घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के दयली गांव की है. मृतक का नाम हराधन लोहरा है. उसकी उम्र 35 साल है. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. तमाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि हराधन लोहरा का गला चाकू से काट उसकी बलि चढ़ाने की कोशिश की गयी.

इसमें वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया. आनन-फानन में उसे अस्‍पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्‍ते में ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई.

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि गांव के तरुण कुमार महतो सुबह से ही बोलते फिर रहा था कि आज महानवमी है. किसी न किसी की बलि चढ़ानी होगी. इसके बाद पुलिस ने तरुण को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उसके पास से एक चाकू भी मिला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः इसी वर्ष आधा दर्जन से अधिक कंपनियों को बेचने की तैयारी में केंद्र, जानियें कौन सी कंपनियां बिकने वाली हैं  

Related Articles

Back to top button