
Chatra : जिले के वशिष्ठ नगर थाना जोरी के ग्राम लेढो में दोहरे हत्या कांड के अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इस बाबत थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लेढू निवासी जीतन भुईयां (43) ने दो दिनों में किया दो मासूम की हत्या की. जिसमें से एक उसकी सगी बेटी है.
इसे भी पढ़ेंः केंद्रीय कोयला मंत्री पहुंचे चतरा, लोगों ने की शिकायत- जमीन लेने के 20-25 सालों बाद भी CCL ने नहीं शुरू की माइनिंग
अभियुक्त जीतन भुईयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार पहले दिन जीतन भुईयां ने एक मामले को लेकर हुई कहासुनी के बाद लेढ़ो निवासी कारू भुईयां (5) की हत्या कर दी. जो उसका पोता लगता था.
वहीं दूसरे दिन, आरोपित जीतन भुईयां इस घटना से विचलित होकर अपनी ही सगी बेटी सोनम कुमारी (डेढ़ वर्षीयी) की घर में ही गला दबा कर हत्या कर दी. इस बाबत जोरी थाना में कांड संख्या 86 एवं 87 /2021 दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः इसी वर्ष आधा दर्जन से अधिक कंपनियों को बेचने की तैयारी में केंद्र, जानियें कौन सी कंपनियां बिकने वाली हैं




