Jamshedpur

अलर्ट : कार-बाइक चलाते नाबालिग पकड़े गये तो अभिभावक भी नपेंगे

एसएसपी ने कहा- थानेदार या डायल 100 पर शिकायत करें, कार्रवाई नहीं होने पर करें संपर्क

Jamshedpur :  दुर्गापूजा को लेकर पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त हो चुकी है. शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. साथ ही कोरोना गाइड-लाइन और यातायात व्यवस्था के पालन को लेकर भी पुलिस सतर्क है. इस बीच 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तो पूजा पंडाल जाने पर रोक है ही, जिला पुलिस ने ऐसे बच्चों के अभिभावकों को कार और बाइक जैसे वाहन चलाने देने को लेकर भी सतर्क किया है. जिले के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने स्पष्ट किया है कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों के कार और बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों पर भी कार्रवाई होगी.

सोशल मीडिया पर पुलिस की खास नजर

इधर पूजा के माहौल में सोशल मीडिया पर पुलिस की खास नजर है. एसएसपी डॉ तमिल वाणन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट लाइक या फॉरवर्ड नहीं करें. अफवाहों पर ध्यान न दें. यदि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में आया तो डायल 100 या संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दें. बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होने पर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को मोबाइल नंबर- 9431706480 पर सूचित करें. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-सब्जी हुई लाल, दोगुने बढ़ गए हैं दाम

 

 

Related Articles

Back to top button