Crime NewsJharkhandRanchi

RANCHI : दो दिन से लापता था युवक, थाने के बगल के कुएं से बरामद हुआ शव

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र से रविवार की रात से एक युवक गायब था. मंगलवार को उस युवक का शव चुटिया थाना के बगल के एक कुएं से बरामद किया है. युवक की पहचान मुकेश मुंडा (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय महगू मुंडा के रूप में हुई है. वह चुटिया फल गोदाम के पास का रहनेवाला है.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश रविवार की रात करीब 10 बजे घर से निकला और कहा कि तुरन्त आ रहे हैं. लेकिन काफी देर होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला.

इसे भी पढ़ें :Shocking Report: फ्रांस के कैथोलिक चर्च में 3,30,000 बच्चों को बनाया गया हवस का शिकार

सोमवार की सुबह से ही परिजन खोजबीन में जुट गये थे. कई जगहों पर खोजने के लिए इधर उधर गये, लेकिन कहीं नहीं मिला. उसके बाद थाना में सूचना दी गयी थी. स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा.

उसके बाद तो आसपास सनसनी फैल गयी. पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर चुटिया थाना पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला गया. जिसकी पहचान मुकेश मुंडा के रूप में हुई.

इसे भी पढ़ें :हेमंत की शिकायतों पर केंद्र गंभीर- नीति आयोग, कोयला, ऊर्जा और जल शक्ति मंत्रालय से होगी वार्ता, 7 अक्टूबर तक मांगा प्रपोजल

Related Articles

Back to top button