
Jamshedpur : परसूडीह थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराए जाने के एक माह बाद भी पति के अलावा बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार के लोग सोमवार को एसएसपी से मिले. कहा कि परसूडीह पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. परसूडीह गदडा के रहने वाले राज नारायण कुशवाह की बेटी सुषमा कुशवाहा की 4 सितंबर को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इसको लेकर ससुराल वालों की ओर से पति सोनू ने बताया कि उसकी पुत्री ने जहर खा ली थी, लेकिन सुषमा के परिजनों का आरोप है कि एक साजिश के तहत ससुराल वालों ने उसे जहर खिला दिया.
तीन लाख मांग रहे थे दहेज
उनका आरोप है कि वर्ष 2020 में विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के रूप में 3 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. रुपये लाकर नहीं देने पर बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना के बाद मायका पक्ष की ओर से पति सोनू, ससुर श्यामलाल, सास सुनीता, ननंद खुशबू, देवर मोनू और गोलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था. मामले नें पति सोनू आत्मसमर्पण कर चुका है.
इसे भी पढ़ें- हिलव्यू कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी




