Corona_UpdatesLead NewsWorld

BIG NEWS : अमेरिका पर कोरोना का बड़ा अटैक,शिकागो के स्कूल में 1,400 संक्रमित मिले

New Delhi : अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े स्कूल जिले शिकागो पब्लिक स्कूल (सीपीएस) ने कहा कि मार्च 2020 में महामारी की शुरूआत के बाद से व्यक्तिगत कक्षाओं को फिर से शुरू करने के एक महीने बाद 1,101 छात्रों 342 वयस्कों में कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:नक्सलियों के हाथ में अमेरिकन आर्मी के हथियार, NIA करेगी जांच

आइसोलेशन में भेजे गये

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को शिकागो ट्रिब्यून का हवाला देते हुए बताया कि 29 अगस्त की अवधि के मामले की संख्या, सीपीएस द्वारा अपने डेटा की रिपोर्ट करने के तरीके में बदलाव को दर्शाती है. इस बीच, सीपीएस के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम तक लगभग 6,300 छात्र 280 वयस्क क्वारंटीन आइसोलेशन में थे.

साथ ही करीबी संपर्कों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करने के लिए निर्देशित किया गया है, जब तक कि वे पूरी तरह से वैक्सीनेटिड निगेटिव नहीं हो जाते है. लेकिन टीका केवल 12 वर्ष उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है.

जिला प्रशासन ने कहा कि वह शुक्रवार तक सभी सीपीएस स्कूलों में स्वैच्छिक कोरोना वायरस परीक्षण कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:ग्रामीण कार्य विभाग के 106 कनीय अभियंताओं का तबादला

Related Articles

Back to top button