Lead NewsSports

IPL 2021 : एमएस धौनी ने बनाया कीर्तिमान, शायद ही कोई इस रिकार्ड तोड़ पाए

Ranchi : आईपीएल 2021 का रण चल रहा है. आईपीएल का चुंकि ये दूसरा फेज है इसमें आधे ही मैच होने थे, इसलिए ज्याहदा वक्तर नहीं बचा है. इस बीच एमएस धौनी की कप्ता नी वाली चेन्नचई सुपरकिंग्सल ने प्ले ऑफ्स के लिए क्वा लीफाई कर लिया है. सीएसके इस साल प्लेंआफ्स में जाने वाली टीम बन गई है. टीम के नाम के आगे अब बड़ा सा Q भी लिख दिया गया है.

गुरुवार को सीएसके सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया, जिसमें सीएसके ने जीत हासिल कर आगे का सफर पक्का कर लिया है. इसी मैच में टीम इंडिया के नए मेंटॉर सीएसके के कप्ता न एमएस धौनी ने कुछ नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

इसे भी पढ़ें:नक्सलियों के हाथ में अमेरिकन आर्मी के हथियार, NIA करेगी जांच

100 कैच पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धौनी आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए 100 कैच पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सीएसके के लिए ये अनोखा लैंडमार्क पूरा किया.

उन्होंने लीग के मैच 44 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रवींद्र जडेजा के ओवर में रिद्धिमान साहा को आउट करने के लिए एक आसान सा विकेट लिया. एमएस धौनी ने गुरुवार को मैच में तीन कैच लपके.

इस खास कीर्तिमान के लिए आईपीएल ने अपने ट्विटर पर लिखा कि खास क्रिकेटर, खास मील का पत्थर! धौनी ने चेन्नई आईपीएल के लिए 100 आईपीएल कैच पूरे किए. तालियां! तालियां! बड़ी बात ये भी है कि आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर सीएसके के ही सुरेश रैना हैं, जो अब तक 98 कैच ले चुके हैं.

हो सकता है कि सुरेश रैना दो कैच लेकर इसी सीजन में धौनी की बराबरी कर लें या फिर उनसे भी आगे निकल जाएं. इसके बाद तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड हैं, उन्होंसने 94 कैच अपने नाम किए हैं.

इसे भी पढ़ें:ग्रामीण कार्य विभाग के 106 कनीय अभियंताओं का तबादला

ये है अनूठा रिकार्ड

इतना ही नहीं, इसी मैच में एमएस धौनी ने एक कीर्तिमान रचा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में छक्कास लगाया. एमएस धौनी अब तक 20वें ओवर में 50 छक्केह लगा चुके हैं. लेकिन इससे भी बड़ृी बात ये है कि इस मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है.

इसे भी पढ़ें:यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा 10 को

पोलार्ड दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा

इस लिस्टद में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कायरन पोलार्ड हैं, जो अब तक 20वें ओवर में 30 छक्केू लगा चुके हैं. वे धौनी भी 20 छक्के पीछे हैं संभव नहीं दिखता कि धौनी का ये रिकॉर्ड कोई भी जल्दी‍ तोड़ पाएगा.

तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्ता न रोहित शर्मा हैं. उनके नाम 23 छक्केी दर्ज हैं. चौथे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं, जो 23 छक्केन लगा चुके हैं.

इसके बाद पांचवें नंबर पर रविंद्र जडेजा हैं, वे भी 21 छक्केह लगा चुके हैं, ये आंकड़े 20वें ओवर के हैं. जब मैच फंसा हुआ होता है संभलकर बल्लेेबाजी करनी होती है. धौनी अपनी टीम को अभी तक तीन बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं इस बार भी टीम ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है

इसे भी पढ़ें :झारखंड हाईकोर्ट में 3 दिन फिजिकल और 2 दिन वर्चुअल मोड में होगी हियरिंग

Related Articles

Back to top button