
Ranchi: जीपीओ में ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल (पेंशनर्स एवं रिटायरी) एवं NCCPA के आह्वान पर आज विश्व पेंशन दिवस मनाया गया. इस दौरान सारे पेंशनर्स का मर्यादित जीवन सुनिश्चित करने सहित स्वच्छ जल,ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने एवं नई पेंशन योजना की समाप्ति की मांग को लेकर रांची जीपीओ में धरना दिया. बड़ी संख्या में पोस्टल और आरएमएस पेंशनर्स इस धरना में शामिल हुए.
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार पेंशन को बोझ मानती है.पेंशन फंड का निजीकरण करने का षड्यंत्र रच रही है.वर्षों के संघर्ष एवं बलिदानों के पश्चात प्राप्त सुविधाओं को समाप्त करना चाहती है.
नई पेंशन योजना के तहत पेंशनर्स को लाना चाहती है. हमें संगठित होकर इसका विरोध करना है. समय की मांग है कि हमें प्रत्येक पेंशनर्स तक पहुंचना है ताकि उन्हें जागरूक कर संगठित किया जा सके.
इसे भी पढ़ें:नक्सलियों के हाथ में अमेरिकन आर्मी के हथियार, NIA करेगी जांच
झारखंड परिमंडल में भी पेंशनर्स अपनी समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं. डाक लेखा निदेशक कार्यालय में पोस्टमैन और मेलगार्ड के बढ़े हुए वेतन के आलोक में 1996 से पेंशन रिवीजन का मामला वर्षों से लंबित चला आ रहा है .बार-बार एसोसिएशन के माध्यम से अनुरोध के पश्चात भी मामले का निष्पादन नहीं हो पाया है जिसके कारण पेंशनर्स में जबरदस्त आक्रोश है.
इसको लेकर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गत माह चीफ पीएमजी से मिला था. यदि स्थिति यथावत रही तो एसोसिएशन बाध्य होकर राज्य स्तरीय ज़ोरदार आंदोलन करने पर विवश हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें:ग्रामीण कार्य विभाग के 106 कनीय अभियंताओं का तबादला
सचिव ने कहा कि पेंशन विश्व दिवस रांची सहित जमशेदपुर,पलामू,हज़ारीबाग़,गुमला,सिमडेगा,धनबाद आदि मंडलों में भी मनाया जा रहा है.
धरना की अध्यक्षता त्रिवेणी ठाकुर ने की और संचालन स्टेट सचिव एमज़ेड खान ने किया. धरना में गौतम विस्वास,गणेश चन्द्र डेय, त्रिलोकी साहू,पीएस लकड़ा,बी बारा,खुर्शीद खान,सिद्दीक़ अंसारी,धनेश्वर गोस्वामी,रामचन्द्र प्रसाद,रमेश सिंह,जयप्रकाश,अनिल कच्छप, आरबी बैठा आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा 10 को




