
Ranchi:ओरमांझी से सिकिदरी रोड को दुरूस्त किया जायेगा. आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण-मजबूतीकरण भी किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क को नये सिरे से निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए कंस्लटेंट की तलाश की जा रही है. एक माह में कार्ययोजना बनाकर विभाग ने इंजीनियरों से रिपोर्ट मांगी है.
इसे भी पढ़ेंःविधानसभा सत्र के बाद झारखंड में लागू हो जाएगा नया लेबर वेज कोड, सुझाव के लिए पब्लिक डोमेन में डाली गयी है नियमावली
बताते चलें कि रांची जिले के ओरमांझी से सिकिदरी होते हुए यह सड़क गोला-पेटरवार निकलती है. सड़क काफी महत्वपूर्ण है और रोजाना हजारों वाहन इससे गुजरते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में अभी यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. जगह-जगह गड्ढे निकल आये हैं. गड्ढों में जलजमाव भी है. सड़क काफी खराब होने की वजह से रोजाना जाम की भी स्थिति लग रही है. सड़क खराब होने की शिकायत भी कई माध्यमों से विभाग को मिली थी. जिसके बाद इसे दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाया गया है.




