
Giridih : सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजयुमो गिरिडीह इकाई ने मंगलवार को शहर के बरगंडा स्थित साहू सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्विर पर माल्यर्पण के साथ किया गया.
इस दौरान शिविर में भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजयुमो अध्यक्ष रंजीत राय और किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा मौजूद रहे. शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की अदालत ने ईशनिंदा के आरोप में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को मृत्युदंड दिया
गिरिडीह की रक्तअधिकोष संस्था में ब्लड क्लेक्शन का यह आंकड़ा इस साल का सबसे बड़े आंकडे़ के रुप में देखा जा रहा है. शिविर में 71 यूनिट क्लेक्शन का लक्ष्य तय किया गया था.
शिविर को लेकर भाजयुमो के अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि पीएम के जन्मदिन को रक्तदान शिविर के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. जिससे जरुरतमंद लोगों तक रक्त पहुंच सके. मौके पर बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया.
इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सोनिया को भेजा पत्र




