JharkhandLead NewsRanchi

केंद्र ने SHG को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों के आधार पर आजीविका के उपायों को बढ़ाने का दिया सुझाव

Ranchi : केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में राज्य में चल रहे ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान रुर्बन मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान ग्रामीण विकास सचिव डॉ मनीष रंजन, मनरेगा कमिश्नर राजेश्वरी बी, जेएसएलपीएस सीइओ नैन्सी सहाय समेत रुर्बन मिशन, जेएसएलपीएस एवं मनरेगा के अधिकारियों के अलावा रुर्बन मिशन के संचालन से जुड़े 15 जिलों के डीडीसी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े थे. श्री सिन्हा ने साहिबगंज के 12 एवं पाकुड़ के 2 पलाश मार्ट का ऑनलाईन उद्घाटन भी किया.

मौके पर सखी मंडल से जुड़ी दीदियों को उद्यमिता से जुड़ने के लिए बधाई दी. कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आजीविका के नये-नये तरीकों को ढूंढ़ा जाना उपयोगी होगा. ग्रामीण विकास योजनाओं से अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर भी काम हो.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की अदालत ने ईशनिंदा के आरोप में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को मृत्युदंड दिया

रुर्बन क्लस्टर के विकास कार्यों में लाएं तेजी

एनएन सिन्हा ने रूर्बन मिशन क्रियान्वयन से जुड़े संबंधित जिलों के डीडीसी को रुर्बन मिशन के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा. क्लस्टर विकास के लिए उपलब्ध करायी गयी राशि के खर्च पर असंतोष जाहिर किया. विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश भी दिया.

पूर्व से अनुमोदित प्रोजेक्ट में अगर बदलाव की जरूरत है तो नियमानुसार ऐसा करें. रुर्बन मिशन के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स एवं बीडीओ के साथ कार्यशाला करने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सोनिया को भेजा पत्र

बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी का प्रयास सराहनीय

जेएसएलपीएस द्वारा क्रियान्वित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की ग्रामीण विकास सचिव ने सराहना की. बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी के सराहनीय प्रयासों पर संतोष जाहिर किया. सखी मंडलों के क्षमतावर्धन पर ध्यान देने और हुए ग्राम संगठन के गठन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश भी दिया.

कहा कि सखी मंडल की दीदियों को सशक्त आजीविका व उद्यमिता से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक प्लान बनायें. सखी मंडल की सभी महिलाओं को पोषण वाटिका पहल से जोड़ने की भी सलाह दी.

ग्रामीण परिवारों के आजीविका आधारित कार्यों का डेटा संग्रहण के लिए व्यवस्था करने की अपील की. कस्टम हायरिंग सेंटर के जरिए ज्यादा से ज्यादा परिवारों को लाभ दिलाने की बात कही.

इसे भी पढ़ें :निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की जमीन खरीद मामले की सुनवाई टली

Related Articles

Back to top button