
New Delhi: कांग्रेस पार्टी में पंजाब को लेकर जारी उठापटक के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सोनिया को बाकायदा पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है. पत्र में सिद्धू ने कहा है कि वह पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकता. पंजाब की भलाई के लिये काम करता रहूंगा. साथ ही कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी की लगातार सेवा करते रहेंगे.
मालूम हो कि सिद्धू के विद्रोही तेबर के बाद पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा है. इधर, आज कैप्टन के दिल्ली आने की चर्चा है. चर्चा यह है कि कैप्टन भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं. इस बीच सिद्धू का इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल सिद्धू के इस्तीफे को कैप्टन के दिल्ली आगमन से जोड़कर देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : कर्मचारियों की नौकरी रेगुलर करने में रांची विवि ने की नियमों की अनदेखी, कर्मचारी संघ ने लगाया आरोप




