JharkhandLead NewsRanchi

संगठन विस्तार का खाका खींच रांची लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

Ranchi: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सोमवार को सेवा विमान से रांची लौटे. दोनों नेता पिछले 22 सितंबर से दिल्ली में थे. वहां पहुंच कर दोनों नेता पार्टी आलाकमान से मिले और पार्टी द्वारा झारखंड में किये गये कार्यक्रमों के बारे में बताया. साथ ही पार्टी संगठन को मजबूती देने की दिशा में क्या हो सकता है इस पर भी बातें हुईं.

दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि इन पांच दिनों में उन्होंने झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और मुकुल वाष्निक से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें:प. सिंहभूम में पुलिस और पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़, कैंप ध्वस्त, हथियार बरामद

झारखंड में संगठन विस्तार को लेकर भी बातें हुईं. उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना और सरना धर्म कोड मसले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले.

कांग्रेस ने जनजातीय जनगणना पर अपनी बात रखी. एक सवाल के जवाब में श्री ठाकुर ने बताया कि भारत बंद केंद्र सरकार के गलत रवैये को लेकर हुआ है. वैसे भी किसानों के हित में कांग्रेस हमेशा खड़ी है.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा: 51.32 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी, रिकवरी का आदेश भी बेअसर, दो फीसदी से भी कम वसूली

Related Articles

Back to top button