Crime NewsJharkhandRanchi

आठ वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने की आत्महत्या

पडोसियों ने बताया कि प्रतिदिन महिला से मारपीट करता था

Ranchi: आठ वर्षो से अजय मिर्धा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली पुष्पा देवी (35 वर्ष) ने 21 सितंबर की रात नौ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पावर सब स्टेशन के पीछे किराये के मकान में रहने वाली पुष्पा देवी डायट रातू के पास मुर्गा बेचने का काम करती थी. अजय का अपना घर मुरगु रातू में है. लोहरदगा जिला के मुन्दो की रहने वाली पुष्पा देवी पिछले आठ साल से अजय मिर्घा के साथ रह रही थी.

पुष्पा की मौत की सूचना मिलते ही मां दुलारी देवी सुबह अपने परिजनों के साथ रातू पहुंची. उसने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताते हुए रातू थाना में मामला दर्ज कराया. घर के आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि प्रतिदिन अजय पुष्पा के साथ मारपीट करता था. मंगलवार रात भी इन दोनों में मारपीट हुई.

इसे भी पढ़ेंःसरकारी स्कूलों के पास नहीं हैं पैसे, 24 सितंबर से खुलेंगे स्कूल तो साफ़ सफाई की व्यवस्था भी नहीं

मारपीट के बाद पुष्पा घर से बाहर चली गई. फिर रात नौ बजे के करीब घर आई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रात में ही रिम्स भेज दिया. पुष्पा की परिजनो द्वारा हत्या की रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःकोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

पूर्व में भी मृतका की बड़ी बहन से लिव इन रिलेशनशिप में रहता था अजय

अजय मिर्धा शराबी था शराब के नशे में रहता था. अजय पहले किसी दुकान में आटो चलाने का काम करता था.लेकिन मालिक द्वारा प्रतिदिन शराब पीने के कारण काम से निकाला गया था.अजय अभी कुछ काम नही करता था.पुष्पा के साथ ही मुर्गा बेचने का काम कर रहा था.

इधर पुष्पा मारपीट के डर से प्रतिदिन एक सौ रूपया शराब पीने के लिए देती थी.पूर्व में भी अजय मृतका की बड़ी बहन गीता देवी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह चुका है.

गीता व पुष्पा की मां दुलारी देवी ने बताया कि बरसों पहले हमारी बड़ी बेटी गीता को भी बहला फुसलाकर अजय ले भागा था. हमारी बड़ी बेटी की भी मौत अजय के घर में आग से जलकर हुई थी.

दुलारी देवी कहती है कि अब तो हमें यह भी शक है कि उसकी भी हत्या की गई थी. इधर मेरी छोटी बेटी पुष्पा को भी उसने फांसकर अपने साथ रख लिया था. कई बार प्रताड़ना की भी बात पुष्पा ने बताई थी.

इसे भी पढ़ेंःलाभुकों को साल में दो बार 10 रुपये में साड़ी-धोती या लुंगी मिलेगी: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button