
Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जीतराम मुंडा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन मेंओरमांझी के मेदांता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना में मंडल मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहू भी घायल हैं. वह खतरे से बाहर हैं. हमलावरों की संख्या दो थी. पूर्व में भी जीतराम मुंडा पर गोली चल चुकी थी.
इसे भी पढ़ेंःकोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपये का मुआवजा
भाजपा नेता जीतू मुंडा ओरमांझी में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का पुतला जलाकर आर्यन होटल के समीप खड़े थे. तभी अज्ञात अपराधी गोली मारकर फरार हो गए.
गोलीबारी की घटना के बाद रांची पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. अभी तक एक भी अपराधी पकड़े नहीं गए हैं. हालांकि पुलिस का कहना कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.
अर्जुन मुंडा ने की जांच की मांग
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची जिला ग्रामीण एसटी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की ओरमांझी में गोली मारकर हत्या पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है. जीतराम जी को पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी. उनपर पहले भी हमला हो चुका था. इसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी. उन्होंने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था,लेकिन, प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करायी और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी इस पूरे मामले की जांच कराएं और इस मामले में हुई प्रशासनिक चूक को सार्वजनिक करें.
वहीं, पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद संजय सेठ ने घटना की कड़ी निंदा की है. कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है.
इसे भी पढ़ेंःसरकारी स्कूलों के पास नहीं हैं पैसे, 24 सितंबर से खुलेंगे स्कूल तो साफ़ सफाई की व्यवस्था भी नहीं




