
Hazaribagh : जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 11 कैदियों को रिहा किया गया है. यह आदेश झारखंड राज्य सजापुर डिक्शन पार्षद की आहूत बैठक में ली गयी थी. यह बैठक 25 अगस्त 2021 को रांची में आहूत की गयी थी. जिसमें 11 बंदियों को रिहा करने की अनुशंसा की गई है.
इसे भी पढ़ें:एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, नोरा फतेही को भी बुलाया, जानें क्या है मामला
जिसके तहत हंटरगंज निवासी तैयब अंसारी, जमुआ निवासी गुलाब मंडल, बासुदेव मंडल, गिरिडीह निवासी बद्री मंडल, खरसावां निवासी खिरोद दत्त, सिवान निवासी अमरजीत आनंद, हंटरगंज निवासी कयूम अंसारी, धनबाद निवासी मरीउद्दीन अंसारी, बेंगाबाद निवासी काली मोदी, बोकारो निवासी विशाल शर्मा उर्फ बंटी व बेंगाबाद निवासी गोमा बेसरा उर्फ मोतीलाल का नाम शामिल है.
सभी कैदियों को जेल से रिहा करने के बाद जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने सभी का फूल माला पहनाकर हौसला अफजाई की.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : MS Dhoni और आनंद महिंद्रा दिखायेंगे NCC की मजबूती और उन्नति की राह




