BiharLead News

लापता पत्नी ने फेसबुक पर पति से लाइव चैट में कहा – मैं अकेले रहना चाहती हूं, मुझे खोजना मत

Patna : राजधानी के खगौल थाना क्षेत्र में एक पत्नी अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गयी. इधर पत्नी के प्यार में पागल पति उसे लापता समझकर दर-दर भटक रहा है. कई बार उसने थाने में जाकर प्राथमिकी भी दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन अबतक इस मामले में एक एफ आई आर तक दर्ज नहीं की गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार खगौल के गाड़ी खाना निवासी अमरजीत कुमार की शादी 9 मई 2015 को बिहटा के महादेव स्थान की प्रियंका से हुई थी. अमरजीत दानापुर स्थित सगुना मोड़ के नजदीक रेस्टोरेंट में प्राइवेट नौकरी करता है. शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी उसको अब तक बच्चा नहीं हुआ. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था.

इसे भी पढ़ें:PMCH में MBBS के फेल स्टूडेंट्स ने बंद कराई ओपीडी, परेशान दिखे मरीज

दो अगस्त को प्रियंका कुमारी अचानक अपने ससुराल से लापता हो गयी. उसके लापता होने के बाद अमरजीत ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. प्रियंका अपना मोबाइल लेकर भी नहीं गयी थी. पति ने उसके अचानक लापता होने की सूचना अपने ससुराल वालों को दी.

छह सितंबर को अचानक प्रियंका ने फेसबुक पर अपने प्रेमी संग आकर पति को फोन किया और कहा- “अकेले रहना चाहती हूं. अब तुम मेरी खोज खबर न लो.’ बताया जा रहा है कि प्रियंका बिहटा से बराबर नौबतपुर आकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है.

इसे भी पढ़ें:स्कूल-कॉलेजों के आसपास सिगरेट-गुटखा बिका,  तो खैर नहीं : डीसी

हर दिन बस से बिहटा और नौबतपुर आना-जाना करती है. अमरजीत ने बताया कि कुंदन कुमार नाम का लड़का पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने पास रखे हुए है.

इधर प्रियंका कुमारी फेसबुक पर बार-बार आकर बोलती है कि वह अब अकेले रहना चाहती है. पुलिस ने भी अबतक इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं की है.

इसे भी पढ़ें:BCCI ने पांचवां टेस्ट रद्द होने से नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए इंग्लैंड को दिया नया ऑफऱ

Related Articles

Back to top button