
Mumbai : भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है लेकिन इस मुकाम को पाने के लिए अक्षरा ने बहुत मेहनत की है और अपनी इसी मेहनत के बारे में एक्ट्रेस ने खुल कर बात की है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand High Court ने सरकार से पूछा, 5 वर्षों से क्यों नहीं आयोजित हुई जेपीएससी की कोई परीक्षा
‘अक्षरा सिंह का स्ट्रगल’
बिग बॉस में आने से पहले अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने के बाद अक्षरा सिंह ने अपने स्ट्रगल के बारे में ETimes से खुलकर बात की है.
अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्हें अपने ऊपर गर्व है और अगर वह आज जिंदा हैं तो केवल अपनी मजबूती के कारण. उन्होंने कहा, ‘मैंने जिंदगी में बहुत चीजों का सामना किया है और यहां तक पहुंचने में मुझे बहुत सी लड़ाइयां लड़नी पड़ी हैं. लोग मुझे बिग बॉस के कारण जानते हैं और यहां तक आने के लिए मैंने खुद रास्ता बनाया है. लोगों ने मेरा खूब सपोर्ट भी किया है और लोगों के इसी प्यार के कारण मैं जिंदगी में किसी भी चीज का सामना कर सकती हूं.’
इसे भी पढ़ें :रांची डीडीसी को पता ही नहीं, कांफ्रेंस रूम में हो गई बैठक
‘पैरेंट्स ने किया सपोर्ट’
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने पैरेंट्स की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरे पैरेंट्स ने मेरा खूब सपोर्ट किया. मैं जहां से आती हूं वहां ज्यादातर लोग लड़कियों के फिल्मों में जाने का सपोर्ट नहीं करते हैं. उस पर जब आप इतने खराब रिलेशनशिप से गुजरो तो लोग आपको अलग-थलग कर देते हैं. लेकिन मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मेरे पैरेंट्स ने मुझे घर से बाहर नहीं निकाला और मेरा सपोर्ट किया. मुझे याद है कि जब मैं डिप्रेशन से गुजर रही थी तो मेरे पिता मुझे बहुत मोटिवेट करते थे.’
इसे भी पढ़ें :आमिर खान के नए अवतार को देख हैरान हुए लोग, देखें करीना के साथ का वायरल VIDEO
अब जान का भी डर नहीं है
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कहा, ‘मुझे जान से मारने की और मेरा करियर बर्बाद करने की धमकियां मिलती थी. लेकिन अपने पिता से बात करने के बाद मैं मजबूत हो गई और मैंने इन धमकियों की परवाह करना बंद कर दिया. अब मुझे अपनी जान का भी डर नहीं है क्योंकि मैं इतनी चीजों का सामना कर चुकी हूं कि मौत का खौफ खत्म हो गया था. मुझे लगा क्या करोगे मारोगे ना चलो मार लो. मेरे एक्स ने तेजाब की बोतलें लेकर मेरे पीछे कुछ लड़के भेजे थे. मेरे पीछे ड्रग्स के नशेड़ी पीछे भेजे जाते थे. मैं भगवान से दुआ करती हूं कि किसी भी महिला को ऐसे दौर से न गुजरना पड़े जिस दौर से मैं गुजरी हूं.’
इसे भी पढ़ें :उलीडीह एनएच-33 पर सड़क दुर्घटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत, बुंडू स्कूल जाते समय हुआ हादसा
‘काम नहीं था’

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को फिल्म इंडस्ट्री से भी शिकायत है. उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री से कोई भी व्यक्ति मेरी मदद को आगे नहीं आया. कुछ लोग थे जो मुझे सांत्वना देने के लिए आए लेकिन ज्यादातर लोगों ने मुझे ही जज किया. पूरी इंडस्ट्री एक साइड हो गई थी और मैं दूसरी तरफ अकेली थी. मेरे पास कोई काम नहीं था. मुझे जो फिल्में मिली उनसे बिना किसी कारण बताए निकाल दिया गया.
इसे भी पढ़ें :US Open: रूस के मेदवदेव ने तोड़ा जोकोविच का वर्षों पुराना सपना, शान से जीता ग्रैंडस्लैम
एक्स चाहता था सुइसाइड कर लूं
मैं मुंबई में कैसे सर्वाइव कर सकी यह केवल मेरा परिवार ही जानता है. मेरा सारा पैसा खर्च हो गया था और मुझे फिल्में नहीं मिल रही थीं. इसके बाद मैंने अपने म्यूजिक ऐल्बम निकालने शुरू किए जो लोगों को पसंद आए. मेरा एक्स चाहता था कि मैं मुंबई छोड़कर वापस चली जाऊं और सुइसाइड कर लूं मगर मैं अपने पैरेंट्स और भगवान के आशीर्वाद से एक बार फिर सफल हो गई.’
इसे भी पढ़ें :दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार




