
New Delhi : पिछले 52 साल में एक कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने का नोवाक जोकोविच का सपना दानिल मेदवेदेव ने तोड़ दिया. मेदवेदेव ने अमेरिकी ओपन फाइनल में दुनिया के इस नंबर एक खिलाड़ी के अश्वमेधी अभियान पर नकेल कसी और ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया.
मेदवेदेव ने आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा रहे फाइनल में 6-4, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की. इसके साथ ही जोकोविच को रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. उनके रोजर फेडरर और रफेल नडाल के समान 20 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं.
इसे भी पढ़ें :दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
इस साल तीन ग्रैंडस्लम जीत चुके थे जोकोविच
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच इस टूर्नामेंट में 2021 में ग्रैंडस्लैम में जीत का 27-0 रिकॉर्ड लेकर उतरे थे. उन्होंने फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में मेदवेदेव को हराया था जबकि जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विम्बलडन जीता. उन्होंने हार्डकोर्ट, ग्रासकोर्ट, क्लेकोर्ट सभी पर जीत दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें :शादी का झांसा देकर मॉडल से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा
जोकोविच ने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया

अमेरिकी ओपन फाइनल में हालांकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे. उन्होंने 38 सहज गलतियां की और ब्रेक प्वाइंट नहीं भुना सके. उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया जिससे चेयर अंपायर ने उन्हें चेताया और आर्थर एशे स्टेडियम पर जमा दर्शकों ने हूटिंग भी की.
इसे भी पढ़ें :रांची पुलिस के जवान ने प्रेमिका पर चलाई गोली, बाल-बाल बची, जवान हिरासत में
छह बार यूएस ओपन जीत चुके हैं जोकोविच
दूसरी ओर छह फुट छह इंच लंबे मेदवेदेव ने बेहतरीन खेल दिखाया. जोकोविच अपने कैरियर के 31वें ग्रैंडस्लैम फाइनल में फ्लशिंग मीडोस के हार्डकोर्ट पर छह जीत के साथ पहुंचे थे. लेकिन जरूरत के समय लय कायम नहीं रख सके.
इसे भी पढ़ें :बिहार पुलिस के 31 अधिकारियों का एटीएस में हुआ ट्रांसफर, आतंकवाद को देंगे मुंहतोड़ जवाब
इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है

उन्होंने हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहत, शुक्र है कि यह खत्म हुआ. इस टूर्नामेंट से पहले हाइप इतनी थी. मुझे मानसिक और जज्बाती तौर पर हर चीज से जूझना पड़ा. यह आसान नहीं था. शुक्र है कि यह खत्म हुआ. वहीं रूस के मेदवेदेव ने कहा कि मुझे नोवाक के लिये दुख हो रहा है क्योंकि मैं सोच भी नहीं सकता कि उस पर क्या गुजर रही होगी. उसे हराकर मिला खिताब और खास है क्योंकि इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है.
इसे भी पढ़ें :क्या सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ेंगे विराट और रोहित के हाथ देंगे कमान




