Education & CareerJharkhandRanchi

JAC BORD : गोड्डा- दुमका के स्कूलों को फिर मिलेगी मान्यता, 130 मदरसों को मिलेगा अनुदान

झारखंड एकेडमिक काउन्सिल की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउन्सिल की शुक्रवार को अहम बैठक हुई. बैठक में जैक अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. इसमें गोड्डा और दुमका जिले के तीन स्कूलों को फिर मान्यता देने पर बात हुई. वहीं जिन तीन स्कूलों की मान्यता रद्द करने का आदेश जारी हुआ था उसके तत्काल स्थगित करने पर विचार बना.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : पथ निर्माण विभाग बदहाल, अभियंताओं का 70 % पद खाली, कैसे होगा काम

इन स्कूलों को मिलेगी फिर से मान्यता

बताते चलें कि सदस्य के रुप में शामिल विधायक दीपिका पांडेय ने कहा कि एसपीटी एक्ट की वजह से स्कूल की जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पाया है. इसके लिए प्रयास जारी है.

जनजातीय उच्च विद्यालय, गांधीग्राम, गोड्डा, सूरज मंडल उच्च विद्यालय, रौंधिया, दुमका और हरिजन आवासीय उच्च विद्यालय, कोहवारा, गोड्डा को फिर से मान्यता देने पर विचार बना है.

इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने गुमला की CJM की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी, कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही हैं

इसके साथ ही राज्य के मदरसों को अनुदान मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है. बैठक में 130 मदरसा को अनुदान देने पर सहमति बनी है. अब तक की जांच रिपोर्ट में 130 मदरसे सही पाये गये हैं.

आज की बैठक में जैक चेयरमैन डॉक्टर अरविंद प्रसाद सिंह तथा सचिव महीप कुमार बैठक में शामिल थे. बताते चले कि अभी 52 और मदरसों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है.

इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता 634 पदों पर नियुक्ति में सवर्णों को 10 % आरक्षण को सही ठहराया, एकलपीठ का आदेश खारिज किया

Related Articles

Back to top button