
Jamshedpur : विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनतंत्र जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष भगत के नेतृत्व में गुरुवार को मानगो में बढ़ती चोरी और नशाखोरी पर रोक लगाने को लेकर मानगो थानेदार को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि मानगो थाना क्षेत्र में आने वाली सभी बस्तीयों में देर रात तक नशेड़ीयो का जमावड़ा लगा रहता है. पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की ओर से उन लोगों को मना तक नहीं किया जाता है. फलस्वरूप लगातार चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. आम जनता परेशान है. थाना से कुछ कदम की दूरी पर बड़ा हनुमान मंदिर की दान पेटी से लाखों की चोरी दो दिनों पूर्व ही हुई थी. रात में 10 से 20 बार पेट्रोलिंग की जाती है, बावजूद मंदिर की दान पेटी से चोरी होती है. प्रशासन के लिए यह कड़ी चुनौती है. पुलिस की नाकामी पर सवाल उठता है. अगर नशाखोरी और चोरी की घटनाओं पर पुलिस लगाम नहीं लगाती है तो आने वाले दिनों में चोरी नहीं बल्कि डकैती होगी. इसके विरोध में भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा.
ये थे मौजूद
मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री काशीनाथ प्रधान, जिला मंत्री राजन राजपूत, आजाद बस्ती मंडल अध्यक्ष मुस्ताक अहमद, उलीडीह अध्यक्ष आशीष तिवारी, मानगो मंडल महामंत्री पंकज गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.




