Jamshedpur

अभय सिंह ने विधानसभा घेराव में कार्यकर्ताओं के साथ लिया हिस्सा

Jmshedpur : भाजपा के वरिष्ठ नेता व धनबाद के संगठन प्रभारी अभय सिंह ने  पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  विधानसभा  महाघेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. महाघेराव के नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पार्टी  विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान राज्य भर से आये पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि महाघेराव के दौरान पार्टी कार्यकताओं के 3 किलोमीटर के काफिला ने लगभग दस किलोमीटर तक की पद यात्रा की गई. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में  हजारों  कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के नजदीक पहुंचते ही  पुलिस ने सरकार के आदेश पर  लाठीचार्ज कर दिया. कई पार्टी के कार्यकर्ता घायल हो गए. इस दौरान कई महिला कार्यकर्ता भी पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गई. इसके अलावे पुलिस ने कार्यकताओं पर आंसू गैस, पानी के फव्वारे भी छोड़े. सरकार जब तक विधानसभा भवन से नमाज के लिए  आवंटन किये गए अलग से रूम के

फैसले को वापस नहीं लेती तबतक पार्टी के कार्यकर्ता  आंदोलन करते  रहेंगे. डॉ. भीमराव अंबेडकर  सर्व धर्म समभाव के संदेश दिये साथ ही  लोक आस्था के मंदिर पर संवैधानिक रूप से सारे मजहब के लोगों को बराबर का हक दिए थे. यहां की सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण नीति के तहत  तालिबानी व्यवस्था को कायम करना चाहती है. हेमंत सरकार के बनने के बाद से ही बालू चोरी, डकैती, हत्याएं समेत कई घटनाएं आम हो गई है. इस सरकार में 2 वर्ष के भीतर 3000 से अधिक हत्याएं तथा 2700 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव-गांव तक जन-जन के बीच आंदोलन करेंगे.

Related Articles

Back to top button