JharkhandPalamu

पलामू : लॉटरी से 64 लोगों को आवंटित हुआ किफायती फ्लैट, 102 लोगों ने दिए थे आवेदन

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के गरीब परिवारों को किफायती फ्लैट देने के लिए आवास आवंटन को लेकर टाउन हॉल में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर लॉटरी के माध्यम से 102 लोगों में से 64 लोगों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया. वहीं इसके पूर्व 176 लोगों को आवास आवंटित किया जा चुका है.

मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार जिस उद्देश्य से काम कर रही है, वह तभी पूरा होगा, जब समाज के जरूरतमंदों को उसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर आवास योजना संचालित की है. आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए या किफायती आवास योजना लाभप्रद है.

इसे भी पढ़ें: JHARKHAND: निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक इसी सत्र मेंं!

उपायुक्त ने कहा कि लॉटरी के माध्यम से 64 लोगों को किफायती फ्लाइट का आवंटन किया जा रहा है. उन्हें बधाई, लेकिन जिनको इस लॉटरी में आवास नहीं मिल सका है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. उनको भी भविष्य में आवास दिया जायेगा.

इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन उपायुक्त, महापौर, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया.

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी वैसे लोगों के लिए है, जिनके पास शहरी क्षेत्र में पक्के मकान नहीं है, जो कमजोर वर्ग से आते हैं. कहीं भाड़े पर रहते हैं.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, बिनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव वापस लिया

उन्होंने कहा कि पिछले बार आवास आवंटन के दौरान फ्लैट ज्यादा थे और लाभुक कम थे इस बार लोगों में जागरूकता का प्रसार हुआ है जिसका असर यह है कि इस बार आवेदनकर्ता अधिक और फ्लैट की संख्या कम है.

मौके पर नगर आयुक्त समीरा एस ने कहा कि आज के समारोह में 64 लोगों को लॉटरी के माध्यम से आवास हेतु चयन किया गया है. इसके लिए 102 लोगों द्वारा आवेदन किया गया था.

इसे भी पढ़ें: रांची : किडनैपर किंग चंदन सोनार को लाया गया होटवार जेल, 10 मार्च 2021 को किया गया था गिरफ्तार

वहीं इसके पूर्व 176 लोगों को आवास आवंटित किया जा चुका है. महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि यह गरीब लोगों का सपनों का घर है, जो सारी सुख सुविधा से लैश है. उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता मेदिनीनगर नगर निगम के कई पार्षद समेत नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: नमाज के लिए कमरा देने के विरोध में दीपक प्रकाश की अगुवाई में बुधवार को विधानसभा घेरेगी भाजपा

Related Articles

Back to top button