JharkhandRanchi

रांची : किडनैपर किंग चंदन सोनार को लाया गया होटवार जेल, 10 मार्च 2021 को किया गया था गिरफ्तार

Ranchi : किडनैपर किंग चंदन सोनार को रांची के होटवार जेल लाया गया है. चंदन सोनार के ऊपर देश भर में 40 से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज हैं. झारखंड में चंदन सोनार ने कई अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है. रांची के जूलर परेश मुखर्जी और लव भाटिया के अपहरण में चंदन सोनार का नाम सामने आया था. चुटिया थाना में दर्ज केस संख्या 127/15 मामले में चंदन सोनार को गवाही के लिए रांची लाया गया है.

छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड और पश्चिमबंगाल में इसका आतंक था. सूरत से लेकर रायपुर तक के व्यापारियों को इसने किडनैप कर करोड़ों की फिरौती वसूली है. वह पिछले 10 सालों से एमपी के सिंगरौली जिले में होटल कारोबारी बन कर रह रहा था. साथ ही अपना नाम भी बदल लिया था.

इसे भी पढ़ें: अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने भी कहा- विधानसभा में नमाज कक्ष की अधिसूचना गलत है

सिंगरौली में यह चंद्रमोहन के नाम से जाना जाता था. पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सिंगरौली पुलिस की मदद से उसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया है.

देश के कई हिस्सों में चंदन सोनार का खौफ था. वह सूरत, रायपुर और रांची से भी व्यापारियों का अपहरण कर चुका है. चंदन सोनार गिरोह ने सूरत के हीरा व्यापारी के बेटे सोहैल हिंगोरा का अपहरण कर सनसनी फैला दी थी. इससे इन लोगों ने करोड़ रुपये की वसूली की थी.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में 4684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, बिनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव वापस लिया

Related Articles

Back to top button