
Jamshedpur : शहर की गरिमा टोपनो का शव मंगलवार को स्थानीय बिरसानगर के हुरलुंग स्थित आवास पर पहुंचा. जहां देखते ही देखते मातमी माहौल छा गया. बात दें कि गरिमा अपने दोस्तों के साथ खूंटी जिले के पेरवाघाघ जलप्रपात घूमने गई थी. वहां उसकी डूबने से उसकी मौत हो गई थी. सोमवार की शाम गरिमा का शव बरामद किया गया था. उसकी अंतिम यात्रा हुरलुंग स्थित आवास से निकली.
गोविंदपुर से पूरी की थी प्रारंभिक शिक्षा
गरिमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोविंदपुर के विग इंग्लिश स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद कोलकाता के एनएसएचएम इंस्टीच्यूट ऑफ मीडिया एंड कॉम्युनिकेशन में आगे की पढ़ाई की. गरिमा रांची में रहकर वुमेन एंड जेंडर रिसोर्स सेंटर और झारखंड जनाधिकार महासभा नाम के एनजीओ से जुड़ी थी.




