
Ranchi : झारखंड एसीबी द्वारा अब तक 30 सरकारी कर्मियों को घूस लेते हुए पकड़ा गया है. एसीबी ने आम लोगों द्वारा अन्य मामलों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गत जनवरी वर्ष से सितंबर तक 30 ऐसे सरकारी कर्मियों को गिरफ्तार किया है जो घूस ले रहे थे. जबकि सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि एसीबी के पास अभी भी कई मामलों की शिकायत लंबित है. एसीबी अधिकारियों द्वारा शिकायतों की जांच की जाती है. जब शिकायतकर्ता की जांच सही पाई जाती है उसके बाद एसीबी की तरफ से करवाई की जाती है.
एसीबी के अनुसार गत वर्ष जनवरी से सितंबर तक ट्रेप की 30 कार्रवाई हुई है. इनमें कई आला अधिकारी तक एसीबी के हत्थे चढ़े हैं. जिनमें अधिकांश लोग आम लोगों से रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं.
इसे भी पढ़ें: जीरो टॉलरेंस की नीति पर नीतीश सरकार, 3 बीडीओ पर गिरी गाज, सात निश्चय योजना में गड़बड़ी का आरोप
बीडीओ विनय कुमार 45 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग टीम ने मंगलवार को रामगढ़ जिला के मांडू में पदस्थापित बीडीओ विनय कुमार को 45 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई एसीबी के द्वारा की गई है. बीडीओ विनय कुमार के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई के लिए जाल बिछाया था. शिकायतकर्ता को एसीबी की टीम ने बीडीओ को पैसा देने के लिए कहा और पैसा लेते हुए बीडीओ को पकड़ लिया गया. बीडीओ ने मुखिया से घूस की मांग की थी. मुर्गी शेड के लिए घूस की मांग की गई थी.
बीडीओ ने मुखिया से घर में आकर पैसे देने की बात कही थी. मुखिया पैसा लेकर आरोपी के घर गया था लेकिन उसके पीछे एसीबी की टीम भी थी. आरोपी ने जैसे ही अपने हाथ में पैसा पकड़ा एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ गिरफतार कर लिया.
इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी हैः हुड्डा
एसआई मोहन सिंह दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में MGM थाना में पदस्थापित एसआई मोहन सिंह को एसीबी की टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मोहन सिंह की गिरफ्तारी विनोद गोप की शिकायत के आधार पर की गई है. जानकारी अनुसार जोंगिदर सिंह नामक शख्स ने विनोद गोप के ऊपर पैसे के लेनदेन को लेकर एमजीएम थाना में मामला दर्ज कराया था. इस मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई मोहन सिंह थे.
इसी मामले को लेकर एसआई मोहन सिंह ने विनोद गोप से एक लाख रुपया घूस की मांग की थी. उसी पैसे को लेकर मोहन सिंह ने विनोद गोप को आज डिमना रोड के हिल व्यू कॉलोनी स्थित अपने आवास बुलाया था.
जिसकी शिकायत विनोद गोप ने एसीबी को की थी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथो दबोच लिया.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के बाद बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए छुट्टी की मांग, बीजेपी विधायक ने उठाया सवाल




