
Ranchi: कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति सदस्य सह सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है. बेरोजगारी बढ़ गयी, विकास दर का आंकड़ा घट गया. देश की जनता बढ़ती महंगाई की मार झेल रही है. श्री हुड्डा मंगलवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार कहती है कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ तो क्या 6 लाख करोड़ का एसेट हवा में आ गये हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में 26700 किमी एनएच, 400 प्लेटफॉर्म,400 रेलवे स्टेशन, 150 रेलवे ट्रैक, 8000 किमी गेल पाइपलाइन सहित कई ऐसी योजनाएं शामिल हैं, जो पिछले 70 सालों में हुईं.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के बाद बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए छुट्टी की मांग, बीजेपी विधायक ने उठाया सवाल
आज खुशी की बात यह है कि मोदी सरकार इसी कड़ी को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के सोने-गहने बेच कर देश चलाने को मजबूर है. देश की विकास दर लुढ़क गयी है.
कोरोना काल में देश का ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत से घट कर 3 हो गया. मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो के अलावा फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा : सीपी सिंह ने नाम लिए बगैर मंत्री को कह दिया टेंपो एजेंट, हंगामा हुआ तो वापस लिया बयान
बेरोजगारी का 45 सालों का रिकॉर्ड टूटा
श्री हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं. NSSO के आंकड़ों के मुताबिक देश ने पिछले 45 सालों के बेरोजगारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं, CMI के अनुसार 70 सालों का बेरोजगारी का रिकॉर्ड टूटा है.
इसे भी पढ़ें: बिहार : तीसरी लहर की आशंका के बीच बीमार पड़ रहे हैं बच्चे, बुखार से गयी कई बच्चों की जान




