
Jamshedpur : गालुडीह सुभाष चौक के पास एक सोने-चांदी की दुकान के पास से सामानों की चोरी करते हुए वहां के दुकानदारों ने दो लोगों को रंगेहाथ धर-दबोचा है. बाद में दोनों को गालुडीह पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे की है.
दुकानदारों को व्यस्त देखकर की चोरी
घटना के समय सभी दुकानदार व्यस्त थे. इस बीच ही दो चोरों को सामानों की चोरी करते हुए देखा. इसके बाद शोर मचाकर दोनों चोरों को खदेड़कर लोगों ने दबोच लिया. पूछताछ के क्रम में दोनों ने खुद को ओड़िशा के जाजपुर के रहने वाले रमणा प्रधान और निरूद्ध देव प्रधान बताया है.
पुलिस ने ये किया बरामद
दोनों के पास से पुलिस ने एक बाइक, एक मोबाइल फोन, टिफीन, झोला व अन्य सामानों को बरामद किया है. दोनों के खिलाफ पुलिस ने घाटशिला लालडीह के रहने वाले दिलीप कुमार वर्मा के बयान पर एक मामला दर्ज करके मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है.




