BiharLead News

बिहार पंचायत चुनावः दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 7 से 13 सितंबर तक नामांकन

Patna : बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गयी. 34 जिलों के 48 प्रखंडों में नामांकन का दौर 7 सितंबर यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है. नामांकन की अंतिम तिथि 13 सितंबर है. 18 सितंबर तक नाम वापसी की तिथि है. उम्मीदवारों को इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा. 29 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पंचायत चुनाव की गाइडलाइंस में काफी कुछ बदलाव किया है. इसलिए नॉमिनेशन प्रक्रिया में भी कई नए नियम जोड़े गये हैं.

इसे भी पढ़ें – जय श्री राम की भेंट चढ़ गयी विधानसभा, हंगामे के कारण जनता की समस्याएं फिर हुईं गौण

नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रखंड के बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं. वहीं नॉमिनेशन प्रक्रिया में सहयोग के लिए कई नामित सहायक निर्वाची पदाधिकारी मौजूद होंगे.

यहां पर जिला परिषद पद के प्रत्याशी को छोड़कर सभी पदों के लिए नॉमिनेशन होंगे. जिला परिषद पद के उम्मीदवार एसडीओ के पास जाकर नामांकन कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें – बिहार : जनता दरबार में पहुंची महिला ने सीएम नीतीश के विधायक पर लगाया पति की हत्या का आरोप, सीएम से मांगी न्याय

Related Articles

Back to top button