West Bengal

प बंगाल :  बीच समुद्र से गायब हुआ भारतीय इंजीनियर, चीन के समुद्र के रास्ते गुजर रहा था

Kolkata :  कोलकाता से समुद्र के रास्ते दक्षिण कोरिया जा रहा भारतीय मूल का एक इंजीनियर बीच समुद्र से गायब हो गया है. वे मरीन इंजीनियर थे. परिजनों ने बताया है कि बुधवार से उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है. वह मूल रूप से कोलकाता के  बांसद्रोनी इलाके के रहने वाले थे.

लापता इंजीनियर का नाम संबित मजूमदार है. 50 वर्षीय संबित दक्षिण चीन के समुद्र के रास्ते गुजर रहे थे. परिजनों का आरोप है कि जहाज में उनके साथ मौजूद सहकर्मियों ने ही कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. जांच में पुलिस की टीम जुट गई है.

इंजीनियर का फोन बंद है. पता चला है कि डायनाकोन टैंकर मैनेजमेंट लिमिटेड नाम की एक अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनी में काम करते थे. उनके जहाज को 23 जून को दक्षिण कोरिया पहुंचने की बात थी.

इसे भी पढ़ेंः क्या मोदी के केवल एक वक्तव्य ने ही देश को बिना जमीनी युद्ध लड़े मनोवैज्ञानिक रूप से हरा नहीं दिया है!

सीमा पर मवेशी तस्करी शुरू

कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद अनलॉक के पहले चरण के शुरू होने के साथ ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी भी शुरू हो गई है. रविवार को बीएसएफ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सीमा पर शनिवार देर रात 15 मवेशी जब्त किए गए हैं.

जिनकी कीमत 263565 रुपये है. इसके अलावा सीमा पर 1567 बोतल फैंसीडिल पकड़ा गया है जिसकी कीमत 178326 रुपये है. कोलकाता सेक्टर अंतर्गत इच्छामति नदी में दो पैकेट को बरामद किया गया जिसे खोलने पर 1467 बोतल फैंसीडिल की बरामदगी हुई.

अन्य घटनाओं में बीएसएफ की टीम ने दक्षिण बंगाल के सीमाई क्षेत्रों से 15 मवेशियों की बरामदगी की है, जिसे स्थानीय थाने और कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया. बीएसएफ ने बताया है कि सीमा पर अब तक कुल 134362 बोतल फैंसीडिल बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः चीन की एक और दादागिरी : इस माह के अंत तक लागू कर सकता है हांग कांग सुरक्षा कानून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button