Crime NewsPalamu

पलामू : चोरों ने किराना और मोबाइल दुकान को बनाया निशाना

Palamu : पलामू जिले में जिला मुख्याल से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक चोरों का आतंक बढ़ गया है. शनिवार की रात चोरों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में किराना दुकान को निशाना बनाया. जबकि मोबाइल दुकान में चोरी के प्रयास में सफल नहीं हो सके. दोनों दुकानें रामगढ़ मुख्य बाजार में स्थित हैं.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : राज्य कुश्ती संघ की 22वीं AGM की बैठक, बबलू को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का सम्मान

प्रतिदिन की तरह किराना दुकान संचालक राकेश केसरी और मोबाइल दुकान संचालक सुनील प्रसाद रात में दुकान बंद कर घर गए थे. रविवार की सुबह जब किराना दुकान के मालिक राकेश दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर घुसे तो पाया कि दुकान का सामान बेतरतीब बिखरा पड़ा है. उन्हें चोरी की शंका हुई. ड्रावर खोल कर देखा तब उसमें रखा 28 हजार रुपये गायब पाया. मामले की जानकारी थाना को दी गयी.

एसआई अरविंद सिंह मामले की जांच करने पहुंचे तब पता लगा कि चोर प्लाईवुड से बंद किये गए वेंटिलेटर को तोड़कर दुकान में घुसा था. चोर ने किराना दुकान के बगल में स्थित मोबाइल फोन दुकान में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन वेंटिलेटर छोटा होने के कारण इसमें कामयाब नही हो सका.

इसे भी पढ़ें :Ranchi : सीएम से मिलने पहुंचे आयुष डॉक्टर हुए निराश, कहा-हो रहा है सौतेला व्यवहार

Related Articles

Back to top button