Uncategorized

अधिकारियों ने लिया हरमू मैदान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, 17 को है अमित शाह का कार्यक्रम

News Wing

Ranchi, 3 September: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है. शाह के हरमू मैदान में होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित तैयारी शुरू कर दी गयी है. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को अधिकारियों का एक दल हरमू मैदान पहुंचा. कृषि सचिव पूजा सिंघल के साथ खाद्य आपूर्ति सचिव विनय चौबे, उपायुक्त मनोज कुमार और एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने हरमू मैदान में हर स्तर पर की जाने वाली व्यवस्था का जायजा लिया.

हजार करोड की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण

बीजेपी और अधिकारी अमित शाह को आमगन को लेकर अलग-अलग तैयारियां कर रहे है. तीन दिन के प्रवास में अमित शाह 15 सितंबर को रांची आ रहे है. वे 17 सितंबर को रांची के हरमू मैदान में किसान मेला का उद्घाटन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे, अमित शाह 1000 करोड़ से अधिक की परिसंपतियों का भी वितरण करेंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button