Lead NewsNational

ससुर पर फिदा थी बहू तो दोनों हो गए थे फरार, 6 माह बाद पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव

5 बड़े बड़े बच्चे हैं 50 वर्षीय खेलू राम केवट के

Raipur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में शुक्रवार को एक पेड़ पर ससुर और बहू की लाश मिलने से हड़ंकप मच गया. वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक ससुर और बहू के बीच प्रेम संबंध था. इसके चलते दोनों चार महीने से गायब चल रहे थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय खेलू राम केवट और उसके भतीजे की पत्नी 35 वर्षीय गीता के बीच प्रेम संबंध चल रहा था. खेलूराम किसान था और गांव में ही खेती करता था.

इसे भी पढ़ें :ऐतिहासिक करार: असम में हुआ कार्बी आंगलोंग समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में 1000 कैडर्स ने डाले हथियार

मार्च महीने से ही गायब थे

उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था. ससुर और बहू की प्रेम कहानी के बारे में परिवार वालों को पता चल गया था. इसके बाद दोनों ने भागने का फैसला किया और मार्च महीने से ही गायब चल रहे थे.

शुक्रवार को गांव वालों ने दोनों की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते हुए देखr. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो बताया कि दोनों के अवैध संबंध के चलते घर में काफी तनाव था.

इसे भी पढ़ें :538 दिन बाद कोरोना प्रोटोकॉल के साथ 5 पुरोहित करेंगे गंगा आरती

गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर था

दोनों को समझाया गया लेकिन वे नहीं माने और घर छोड़कर भाग गए. मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का कोई अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है. चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि गीता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है. अक्सर उसे मिर्गी का दौरा पड़ता रहता है. वह खेतों में मजदूरी करता था.

खेलू राम भी खेती किसानी का काम करता था. उसके 5 बड़े बड़े बच्चे है.कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है. गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था. इसी दौरान उसका गीता से संबंध बना.

इसे भी पढ़ें :विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए अलग से कमरा एलॉट करने पर गरमायी राजनीति

Related Articles

Back to top button