
Ranchi: रांची डीसी छवि रंजन पर आर्म्स लाइसेंस के मामले में गंभीर आरोप लगानेवाले ओम प्रकाश शर्मा अपने आरोपों से मुकर गये हैं. उन्होंने रांची प्रमंडल के आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी फिर से एक आवेदन दिया है. आवेदन देकर वो रांची डीसी पर लगाये गये आरोपों से मुकर गये हैं. इससे पहले ओम प्रकाश शर्मा रांची डीसी पर आर्म्स लाइसेंस के मामले में गंभीर आरोप लगा रहे थे. इस बाबत श्री शर्मा ने सीएम से लेकर राज्य के तमाम बड़े अधिकारियों को आवेदन दिया था. आवेदन देकर उन्होंने कहा था कि रांची डीसी छवि रंजन ने उनसे आर्म्स लाइसेंस के मामले में गंभीर आरोप लगाये थे.
इसे भी पढ़ें : खगड़िया में उपमुख्यमंत्री ने राहत व बचाव के लिए दिये निर्देश
कहा- समाजसेवी के तौर पर दिया था चेक
आयुक्त को लिखे आवेदन में ओम प्रकाश शर्मा ने कहा है कि मैंने बतौर समाजसेवी के भाव से चेक काटा था. परंतु संस्थान द्वारा चेक वापस कर दिया गया. मेरे खाते से कोई राशि कभी नहीं काटी गयी. मैंने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था, जो काफी दिनों से नहीं हो रहा था. गोपनीय शाखा में इस संबंध में मुझे कोई सही से बता नहीं रहा था. इसलिए मैंने ऐसा लिखा. मैं अपनी शिकायत वापस लेता हूं और अपने इस कृत्य पर क्षमा मांगता हूं.
सभी मानक देख कर ही निर्गत किया जाता है लाइसेंसः डीसी
इस मामले पर रांची के डीसी छवि रंजन ने न्यूज विंग को बताया कि आर्म्स लाइसेंस देने से पहले जो भी मानक तय किये गये हैं, उन्हें पूरा करते हुए लाइसेंस दिया जाता है. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता.
इसे भी पढ़ें : जेसैक्स ने ब्लड बैंक खोलने को मांगा आवेदन, संस्थाएं कह रहीं नया खोलने से पहले पुराने को करें दुरुस्त




