
Aurangabad: शनिवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी बाजार में स्थित लक्की प्लास्टिक दुकान में अचानक आग लग गयी . दुकान के मालिक प्रमोद कुमार ने बताया की उनका दुकान थर्मोकोल, प्लास्टिक,पत्तल का है. जिसमें किसी असमाजिक तत्वों ने आग लगा दिया है. दुकानदार ने बताया कि बिजली का कनेक्शन भी बाहर में है इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कोई सवाल ही नहीं उठता.
पीड़ित दुकानदार के मुताबिक इस अगलगी की घटना में लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आज सुबह जब दुकान के आसपास के लोगों ने धुंआ उठते देखा तो उन्हें सूचना दी गयी. सूचना पर जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान से धुंआ निकल रहा है. शटर खोलने की कोशिश की गयी तो वह आग के कारण जाम हो गया था बहुत गर्म होने के कारण शटर खोलने में परेशानी हो रही थी.
इसे भी पढ़ें : रांची : साढ़े चार करोड़ की फर्जी निकासी करने पहुंचे साइबर ठग को पुलिस ने दबोचा
सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिसकर्मी और दो दमकल की गाड़ियां पहुंची. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दुकान का शटर खोला मगर तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है कि आखिर आग किसने लगाई . गनीमत यह रही कि आग फैली नहीं अगर फैलती तो 50 दुकानें जलकर खाक हो जाती क्योंकि एक से सटे एक होलसेल की सारी दुकानें वहीं स्थित है.




