Bihar

पटना सिटी की दो जगहों पर होगी पुरातात्विक खुदाई, सीएम नीतीश कुमार ने की पहल

Patna:  प्राचिन पटना के इतिहास को बाहर लाने कोशिश की जा रही है. बिहार का प्राचीन इतिहास का विस्तार मानव सभ्यता के आरंभ तक है. साथ ही यह सनातन धर्म के आगमन संबंधी मिथकों और किंवदंतियों से भी संबद्ध है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दिशा में और ज्यादा जानकारी जुटाने के इच्छुक हैं. इसी को लेकर पटना सिटी की दो जगहों पर पुरातात्विक खुदाई होगी. इसको लेकर जगह चिह्नित कर ली गयी है. राज्य सरकार की ओर से खुदाई को लेकर भारतीय पुरातत्व परिषद (एएसआई) से अनुमति मांगी गयी है. कला संस्कृति विभाग द्वारा संचालित बिहार विरासत विकास समिति के जिम्मे प्राचीन पटना के इस गौरवशाली इलाके में इतिहास की परतों पर जमी धूल को प्रकाश में लाने का महती कार्य होगा.

इसे भी पढ़ें : भागलपुर में बदमाशों ने मां के सामने बेटे को गोलियो से भूना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुक्रवार को चिह्नित किये गये स्थलों गुलजारबाग प्रेस भवन परिसर व बीएनआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का निरीक्षण किया. पुरातात्विक खुदाई को लेकर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे पांच नये जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पाटलिपुत्र है, यहां का इतिहास लगभग 2 हजार साल पुराना है. अगर एक बार यहां के बारे में कुछ पता चल जाये तो यहां कितने टूरिस्ट आयेंगे. यहां का जो इतिहास है वो और ज्यादा सार्वजनिक होगा. नई पीढ़ी के लोग और इसके बारे में ठीक से जानेंगे और देखेंगे. इसके लिये हमलोगों की इच्छा शुरू से रही है लेकिन कहीं कोई जमीन नहीं रहने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे हैं. पुरातात्विक खुदाई को लेकर यहां से लोगों को विस्थापित करना भी संभव नहीं है. हमने कहा है कि अगर कहीं सरकारी जमीन है तो उसको देखकर वहां कुछ खुदाई की जाय तो बहुत सारी चीजों की जानकारी मिल सकती है. अभी हाल ही में एक दो जगह चिह्नित की गई हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीएनआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के निरीक्षण के दौरान पुरातात्विक खुदाई को लेकर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पुरातात्विक खुदाई को लेकर पहले ही बता दिया है कि जो सरकारी एरिया है उसमें खुदाई कर सकते हैं लेकिन यहां पर हम आये हैं और परिसर को देखे हैं. यहां पर स्कूल को और एक्सटेंड करने की जरूरत है.

 

एक तरफ बच्चियों के खेलने की व्यवस्था रहेगी और जो जगह बचेगा उसमें खुदाई की जा सकती है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button