
Chatra: शुक्रवार सुबह चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-चौपारण मुख्य सड़क पर भुरकुंडा जंगल के समीप यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फिट के खाई में गिर गई. इस हादसे में उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि सभी यात्री बाल बाल बच गए.
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पम्मी बस कोलकाता से चतरा जा रही थी. इसी दौरान भुरकुंडा जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें उपचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ेंःरेलयात्री ध्यान दें ! 10 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का हुआ विस्तार, देखें लिस्ट
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घायल उप चालक को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है, तो कुछ लोगों का कहना है कि बारिश होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सड़क से 10 फिट नीचे गड्ढे में चली गई. यात्रियों की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकला. इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, कुछ को हल्की हल्की चोट आई है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand News : माइनिंग व टूरिज्म एरिया में नक्सल गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए बनायें जायेंगे हैलीपैड




