JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand : पांच डीएसपी का तबादला, नेहा को साइबर क्राइम की जिम्मेवारी

Ranchi: गृह कारा विभाग ने राज्य के पांच डीएसपी का तबादला कर दिया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जारी अधिसूचना के अनुसार देवघर में डीएसपी रहीं नेहा बाला को साइबर क्राइम अपराध अनुसंधान विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
वहीं, अपराध अनुसंधान विभाग में रहे सुमित प्रसाद का स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक देवघर बनाया गया है. लेकिन, उनकी प्रतिनियुक्ति साइबर क्राइम देवघर में रहेगी. इसके अलावा विशेष शाखा में रहे शशि प्रकाश को पुलिस उपाधीक्षक होटवार बनाया गया है. लेकिन, उनकी प्रतिनियुक्ति राज्यपाल के निजी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के लिये principal private Security officer के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें : राज्य की नियुक्तियों के लिए और बढ़ेगा इंतजार, फिर से विभिन्न सेवा संवर्गों की नियमावली बदलेगी

Related Articles

Back to top button