DhanbadJharkhand

धनबाद : जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुखिया एवं ग्रामीणों ने दिया धरना

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर प्रखंड के जगदीश पंचायत के प्रधानखंटा से कारीटांड तक 4 किलोमीटर सड़क पूर्ण रूप से जर्जर है. जिसे लेकर स्थानीय मुखिया संजय महतो और गांव के लोगों के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री से लेकर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर गुहार लगा चुके हैं. लेकिन आज तक सड़क निर्माण नहीं हुआ. जिसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया.

इसे भी पढ़ें :फर्जी वेबसाइट के जरिए झारखंड सरकार कर रही है रोजगार के दावे, सम्मानित पद भी शामिल, पूर्व मंत्री भी चकराये

जगदीश पंचायत के मुखिया संजय महतो ने बताया की बलियापुर प्रखंड के राजस्व गांव की प्रधानखांटा से कालीटांड गांव तक 4 किलोमीटर की सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो गयी है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही हमेशा दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं.

यह सड़क 25 वर्ष पहले बना था जो कि अब पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है. बताया गया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर सीएम से लेकर आला अधिकारियों तक को आवेदन दिया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है. धरना प्रदर्शन के बाद भी अगर सड़क निर्माण नहीं होता है तो जिला मुख्यालय का घेराव किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :बिहार: पंचायत चुनाव की तिथियां घोषित, जानिए कब कहां होगी वोटिंग

Related Articles

Back to top button