
Palamu: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की कार्रवाई में 9 अंतरराज्यीय गिरोह के लुटेरे सहित 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. लूटे गये दो वाहनों सहित तीन-चार पहिया वाहन, दो देशी कट्टा, दो जिन्दा गोली, 6 हजार से अधिक रूपए, दो मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
पुलिस ने 13 अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही चार लूटकांडों का भी उदभेदन कर दिया है. इसमें गत 16 अगस्त 2021 को रेहला बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केन्द्र से 75 हजार रूपए लूट, रेहला थाना क्षेत्र के केतात में वर्ष 2020 में हुए 2 लाख 24 हजार की लूट, गत 30 जुलाई 2021 को एनएच 98 पर छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी मोड़ पर और 10 अगस्त 2021 को पीपरा थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में पिकअप वैन लूट का मामला शामिल है.

गिरफ्तार 9 अपराधी बिहार के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं, जबकि तीन आरोपी गढ़वा जिले के और एक आरोपी पलामू जिले के नावाजयपुर का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें :पर्यावरण के मानकों की अनदेखी कर रहे हैं राज्य के औद्योगिक संस्थान
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रेहला बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र में दिनदहाड़े लूट मामले में सरगना सहित चार लुटेरों को घटना के चार दिनों के भीतर गिरफ्तार किया गया है.
इसी तरह 30 जुलाई को छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी मोड़ पर और 10 अगस्त को पीपरा थाना क्षेत्र में हुई पिकअप वैन लुटकांड का उदभेदन किया गया है.
रेहला में सीएसपी लूटकांड में शामिल अपराधियों ने ही वर्ष 2020 में केतात सीएसपी में हुई 2 लाख 24 हजार की लूट को अंजाम दिया था. स्वीकारोक्ति में अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल किए हैं.
उन्होंने कहा कि तकनीकी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी अपराधियों को पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि अनुसंधान टीम में शामिल डीएसपी सुरजीत कुमार के अलावा पांडू अंचल के पुलिस निरीक्षक, रेहला थाना प्रभारी, छतरपुर के इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित पूरी टीम को सम्मानित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : कांग्रेस को जोर का झटका, एक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
बिहार से आकर झारखंड में शराब तस्करी के लिए लूटते थे वाहन
पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि पिकअप लूट में शामिल गिरफ्तार 9 अपराधी बिहार के रहने वाले हैं. झारखंड में आकर लूट की घटना को अंजाम देते थे.
कई बार ये लोग खुद को फाइनेंसर बताकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे और लूट की घटना को अंजाम देते थे. ये लोग ज्यादातर पिकअप वैन को लूटते थे और उसका उपयोग शराब की तस्करी में करते थे.
कई बार गिरोह द्वारा शराब लदे पिकअप वैन को लूटकर शराब बेचकर पैसे कमाया गया. एसपी ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया.
अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम को कई बार बिहार जाना पड़ा. वहां कई तरह की मुश्किलें आयीं, लेकिन आखिरकार पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को दबोचा लिया.
इसे भी पढ़ें :तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी, 14 लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार अंतरराज्यीय लुटेरों के नाम
बिहार के सुंदरगंज थाना क्षेत्र के रिषीयप निवासी प्रकाश कुमार उर्फ छोटू, मुफसिल थाना क्षेत्र के भोला बिगहा निवासी पंकज सिंह, रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा बाजार के गोठानी निवासी गौतम कुमार सिंह, अंकुश सिंह, सत्यम सिंह, शुभम कुमार, अशोक कुमार व गोह थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सोनू सिंह शामिल हैं.
इनमें छह अपराधियों प्रकाश, पंकज, गौतम, अंकुश, सोनू और सत्यम को एक स्कार्पियो से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य इनकी निशानदेही पर पकड़े गए.
इनके पास से दो लूटी गयी पिकअप जेएच 03यू 2642 और यूपी 64एटी 8133 एवं स्कार्पियो जेएच05एएफ 5181 शामिल है. इनके पास से 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें :पिता ने 28 दिन की बच्ची को 30 हजार में बेच डाला, पैसे से पी गया शराब
रेहला सीएसपी लूटकांड में शामिल आरोपी
रेहला सीएसपी लूटकांड में गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा निवासी और मुख्य सरगना पवन शर्मा, डंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा टोला के भिखही निवासी संजय कुमार चैधरी उर्फ शशि चैधरी, गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़ना कला निवासी रवि पासवान उर्फ रविन्द्र पासवान और पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के केल्हुआ निवासी राहुल कुमार शामिल थे.
इनके पास से 6140 रूपये, दो मोबाईल, दो मोटरसाइकिल, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतसू बरामद हुए हैं. गिरफ्तारी टीम में पांडू अंचल के पु.नि. राजबल्लभ पासवान, थाना प्रभारी नेमधारी रजक, पु.अ.नि. गुलशन गौरव, पु.अ.नि गौतम कुमार, स.अ.नि. रामचन्द्र चौधरी आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :19 महीने की सरकार ने वादाखिलाफी से जनता को किया शर्मसार, कदम-कदम पर हो रही कमीशन खोरीः दीपक प्रकाश




