
Giridih : केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर गिरिडीह झामुमो ने शनिवार को तंज कसा. और एक साथ कई सवाल के जरिए भाजपा के गिरिडीह समेत प्रदेश नेत्तृव को मुश्किल में डाल दिया कि क्या केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री को ही भाजपा सीएम प्रोजेक्ट करेगी. सिर्फ अन्नपूर्णा देवी का महिमा मंडित करना था?
इसे भी पढ़ेंः पिता ने 28 दिन की बच्ची को 30 हजार में बेच डाला, पैसे से पी गया शराब
शनिवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह ने भाजपा को इस सवाल में घेरते हुए केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाये. जब केन्द्र सरकार के मुखिया पीए मोदी खुद ही कोरोना से बचाव को लेकर भीड़ नहीं करने का सुझाव दे रहे हैं, तो फिर कोरोना नियमों का उल्लघंन कर जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का क्या मकसद था. वह भी रक्षाबंधन और मुहर्रम जैसे त्योहारों के वक्त.
इसे भी पढ़ेंः BIG NEWS : IAS अफसर एलेक्स पॉल के अपहरण में शामिल ईनामी महिला नक्सली सहित दो गिरफ्तार
झामुमो अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान स्थानीय प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा कि बेहद सावधानी के साथ प्रशासन ने जन आशीर्वाद यात्रा का भ्रमण शहर में होने दिया. लेकिन झामुमो अब प्रशासन से पूरी जानकारी लेगी कि आशीर्वाद यात्रा को सहमति मिली था या नहीं. इसके बाद आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी.
प्रेस वार्ता में झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू, फरीद अंसारी, ज्योतिन्द्र प्रसाद, अभय सिंह, उमाचरण दास, महताब मिर्जा और राहुल कुमार समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः 19 महीने की सरकार ने वादाखिलाफी से जनता को किया शर्मसार, कदम-कदम पर हो रही कमीशन खोरीः दीपक प्रकाश




