BiharLead News

बिहार में बेसहारा लोगों को भी लगाई जा रही है कोरोना वैक्सीन

गया प्रशासन ने शुरू किया टीकाकरण अभियान

Gaya: भगवान बुद्ध की पावन नगरी गया में बेसहारा लोगों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है. इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को निर्देश दिया है. जिसमें कहा है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वैसे लाभार्थी जिनके पास निर्धारित फोटो युक्त पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है उन्हें भी टीका लगाया जाए. इसमें साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक रोग संस्थानों में इलाज करवा रहे मानसिक रोगी, सड़क किनारे भिखारी, वृद्धाश्रम एवं पुनर्वास केंद्रों में रह रहे लोग एवं अन्य चयनित योग्य लाभार्थियों को टीका लगाने से संबंधी निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में बायोमेट्रिक मशीन के जरिए मतदाताओं की होगी पहचान

चिन्हित कर सूची तैयार करने का निर्देश

जिले में कार्ययोजना बनाते हुए वैसे सभी गरीब व्यक्ति जिनके पास निर्धारित पहचान पत्र नहीं है, उन सभी का कोविड टीकाकरण कराने के लिए उन्हें चिह्नित कर सूची तैयार करने के लिए कहा गया है. इसमें विभिन्न विभाग व संस्थाओं जैसे समाज कल्याण, स्थानीय स्तर पर कार्यरत गैरसरकारी तथा स्वैच्छिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करने को कहा गया है. इस श्रेणी के लाभार्थियों का टीकाकरण करते हुए उपलब्धि बताना है.

इसे भी पढ़ें :आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग प्रोग्राम 2021 में दाखिले के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन

Related Articles

Back to top button