
Bhojpur: बचपन में जिस पिता की उंगली पकड़ कर चलना सीखा होगा उसी कलयुगी पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर बेरहमी से 15 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घर में ही छिपा दिया. ये रोगंटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर मुहल्ला की है. जहां पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कातिल पिता फरार है.
इसे भी पढ़ें : हर साल पांच करोड़ की दवा खरीदता है रिम्स, फिर भी मरीज लगाते हैं मेडिकल स्टोर का चक्कर
शुक्रवार को अजिमाबाद थाना के नुरपुर-भीमपुरा सुखी नहर से शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई. शरीर पर कई जगह जख्म का निशान पाए गए हैं. इसे लेकर मृतका के मामा नवलेश कुमार ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें पिता सोनू कुमार राय, सौतेली मां शांति देवी एवं चाची संध्या देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित सौतेली मां शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति समेत अन्य आरोपित फरार हैं. मृतका 15 वर्षीय दिव्या कुमारी सर्वोदयनगर निवासी सोनू कुमार राय की पुत्री थी.
इसे भी पढ़ें : अगर आप इंटरनेट पर बीमारी के बारे में सर्च करते हैं तो हो जायें सावधान! जानें क्या है खतरा
पिता ने रचाई थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार अरवल जिले के मेहंदिया थाना के मेहदियां गांव निवासी त्रियोगी सिंह की पुत्री विभा की शादी साल 2003 में संदेश थाना के बरतियर गांव निवासी सोनू कुमार राय के साथ हुई थी. नवलेश कुमार का आरोप है शादी के बाद से दहेज के लिए उसकी बहन को ससुराल वाले तरह-तरह ढंग से प्रताड़ित करते थे. साल 2008 में उसकी बहन की मृत्यु हो गई थी. बहन के दांपत्य जीवन में एक लड़की हुई थी. जिसका नाम दिव्या था. दिव्या अपने पिता के साथ रहती थी. उसी वर्ष उसके बहनोई ने कृष्णागढ़ के बलुआं गांव की शांति देवी से दूसरी शादी रचा ली थी. पुलिस आरोपी पिता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें :आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग प्रोग्राम 2021 में दाखिले के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन




