BiharLead News

पटना में रानी तालाब के पास बालू माफियाओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

Patna: रानी तालाब के पास शुक्रवार सुबह छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने चारों तरफ से घेरकर हमला कर दिया. इसमें एसएचओ सहित करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. बालू माफियाओं ने ईंट-पत्थर और डंडा से पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. जानकारी के अनुसार रानी तालाब थाना के प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ बालू माफिया ट्रैक्टर पर बालू लोड कर ले जा रहे हैं. इस पर थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर पुलिस जिप्सी से बालू माफियाओं को घेरने का प्रयास किया. टीम को देखते ही बालू माफिया पूरे गांव के लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर इकट्ठा करने लगे. इसके बाद गांव के भी कई लोगों ने उनके साथ जुड़कर पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: पंचरत्न ट्विन टावर मामले पर डीसी ने दोबारा मांगी सीओ से रिपोर्ट, जमीन प्रतिबंधित सूची से बाहर करने का रास्ता हुआ साफ

माफियाओं के समर्थकों ने पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया. थाना प्रभारी विमलेश कुमार सहित घायल पुलिसकर्मियों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम, पालीगंज डीएसपी सहित आसपास के सभी थाना प्रभारियों को घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना दी गई है.

पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को छापेमारी के लिए तैनात किया गया है. रानी तालाब थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर बालू माफिया के ट्रैक्टर पकड़ने गए थे. इसी दौरान बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: एक्सीडेंट का क्लेम नहीं देने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

Related Articles

Back to top button