JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Ranchi: पंचरत्न ट्विन टावर मामले पर डीसी ने दोबारा मांगी सीओ से रिपोर्ट, जमीन प्रतिबंधित सूची से बाहर करने का रास्ता हुआ साफ

Ranchi: प्रतिबंधित सूची में शामिल जमीन पर निर्माणाधीन ट्विन टावर पंचरत्न अपार्टमेंट मामले पर जिला प्रशासन ने कांके सीओ से रिपोर्ट मांगी है. डीसी के निर्देश पर रांची के उप समाहर्ता ने सीओ से रिपोर्ट मांगी है. ये पहला मौका नहीं है जब डीसी की तरफ से पंचरत्न अपार्टमेंट को लेकर रिपोर्ट मांगी गयी हो. ये दूसरी बार है जब डीसी की तरफ से रिपोर्ट तलब की गयी हो. प्रतिबंधित सूची में शामिल होने और जीएम लैंड होने के बावजूद करीब तीन साल से पंचरत्न अपार्टमेंट का निर्माण होता रहा.

लेकिन प्रशासन की तरफ से कभी कोई रोक-टोक नहीं की गयी. अब जब यह अपार्टमेंट बनकर तैयार है. फ्लैट्स बिकने वाले हैं. तो इसे प्रतिबंधित सूची से बाहर करने की कवायद हो रही है. दरअसल, प्रतिबंधित सूची में शामिल होने की वजह से फ्लैट्स की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है. रजिस्ट्री नहीं होने की सूरत में फ्लैट्स को पंचरत्न प्रबंधन बेच नहीं पा रहा है. फ्लैट्स बेचने के लिए इस जमीन को प्रतिबंधित सूची से बाहर करना अब पंचरत्न प्रबंधन की मजबूरी है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: एक्सीडेंट का क्लेम नहीं देने वाली पांच कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

डीसी ही कर सकते हैं प्रतिबंधित सूची से बाहर

झारखंड सरकार की तरफ से जब लैंड बैंक बनाया जा रहा था तो उस वक्त सरकार ने एक आदेश जारी किया. आदेश के मुताबिक झारखंड की हर तरह की जीएम (गैरमजरुआ) जमीन लैंड बैंक में शामिल हो गयी. इन जमीन को प्रतिबंधित सूची में डाल दिया गया. प्रतिबंधित सूची में डालने की वजह से इन जमीन पर बनने वाले अपर्टमेंट्स और जमीन की रजिस्ट्री रुक गयी. प्रतिबंधित सूची से जमीन को बाहर करने का पावर सिर्फ डीसी के पास ही होता है. सीओ स्तर से जांच करने के बाद रिपोर्ट डीसी को भेजी जाती है. डीसी की सहमति के बाद इसे प्रतिबंधित सूची से हटाने की प्रक्रिया की जाती है.

जीएम लैंड पर और प्रतिबंधित सूची में शामिल है जमीन

न्यूज विंग के पास जो कागजात हाथ लगे हैं, उससे साफ होता है कि कांके रोड में खड़ा हुआ पंचरत्न हाइट्स नामक ट्विन टावर प्रतिबंधित किस्म की गैरमजरुआ मालिक श्रेणी वाली भूमि पर बना है. इस जमीन को प्रशासन की तरफ से प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया था, लेकिन बिल्डर इसपर लगातार अपार्टमेंट बनाते रहे. देखते ही देखते दो टावर खड़े हो गए और कोई रोक नहीं सका. कांके अंचल के सीआई की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा है कि पंचरत्न अपार्टमेंट जीएम मालिक लैंड पर बना हुआ है.

सीआई ने जांच रिपोर्ट में क्या कहा?

कांके अंचल के चंदवे ग्राम के खाता नंबर 52 में 67.5 डिसमिल पर बन चुके इस अपार्टमेंट की जमीन को प्रतिबंधित सूची से बाहर करने के लिए कांके अंचल की तरफ से जांच रिपोर्च मांगी गयी. सीआई ने स्थल निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की. रिपोर्ट में सीआई ने लिखा है कि उपलब्ध कागजात के आधार पर आवेदित भूमि गैरमजरूआ मालिक खाता से संबंधित है. इस जमीन के खतियान की प्रति उपलब्ध नहीं है, लेकिन जमाबंदी कायम है. डेवलपमेंट एग्रीमेंट के आधार पर यहां आवासीय परिसर का निर्माण किया गया है. अतः इन तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें :आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग प्रोग्राम 2021 में दाखिले के लिए 28 अगस्त तक करें आवेदन

Related Articles

Back to top button