
Patna: राजधानी में एक मनचले जीजा ने अपनी साली का रेप कर किया. इस दौरान उसने इसका वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर और बार-बार शोषण करता रहा. थक हारकर लड़की ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां और बहन को दी. पीड़िता की मां ने शाहपुर थाने में अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : सीसीटीवी की निगरानी में होगी टेंडर प्रक्रिया, ठेकेदार को मिलेगा भयमुक्त माहौल
पीड़िता के पिता का देहांत पूर्व में ही हो गया हैं. बड़ी बेटी का विवाह सराय निवासी विकास कुमार से हुई है. शादी के बाद से ही विकास छोटी बेटी के प्रति गलत नजर रखता था. बुधवार की शाम जब छोटी बेटी घर पर अकेली थी तो मौका पाकर विकास ने पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे डाली. अपने जीजा के इस करतूत से साली पूरी तरह परेशान हो गई थी और इस बात की जानकारी अपने घर वालों को देने से बचती रही. इसके बाद विकास कुमार ने गुरुवार को फिर उसके साथ ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.




