JharkhandLead NewsNEWSTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: आज भी सबसे अधिक संक्रमित रांची से मिले, जानें-क्या है राज्य की स्थिति

Ranchi: झारखंड में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में रोजाना संक्रमित मिले रहे हैं. करीब एक सप्ताह से राज्य में सबसे अधिक संक्रमित राजधानी रांची से मिल रहे हैं. गुरुवार को 24 घंटे में राज्य में 23 संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे अधिक पांच रांची से मिले हैं. इस तरह राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 347690 तक पहुंच गई है.

 

गुरुवार को राज्य में देवघर-2, धनबाद-1, पूर्वी सिंहभूम-1, गिरिडीह-2, जामताड़ा-1, लोहरदगा-3, पलामू-3,रामगढ़-1, साहिबगंज-1, सरायकेला-2 व पश्चिमी सिंहभूम से  एक संक्रमित मिले हैं. गुरुवार को 25 मरीजों को कोरोना को मात दी है. इसके साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या 342335 तक पहुंच चुकी है. बेशक, रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हो रही है. एक पखवाड़े में दो लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5132 हो गई है.

 

राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 223 रह गई है. इनमें सबसे अधिक राजधानी रांची में 106 संक्रमित हैं. इसके साथ ही देवघर-14, धनबाद-16, पूर्वी सिंहभूम-12, जामताड़ा-13, खूंटी-10 व लोहरदगा-10 शामिल हैं. चतरा व सिमडेगा में शुक्रवार सुबह तक एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं. खासकर सिमडेगा में पिछले पांच दिनों से संक्रमित नहीं है. राज्य में के जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या दस से कम है. राज्य में अब तक 12623728 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है.

Related Articles

Back to top button